मिजोरम में प्रविष्ट हुए 152 म्यांमार सैनिक

मिजोरम में प्रविष्ट हुए 152 म्यांमार सैनिक

मिजोरम में प्रविष्ट हुए 152 म्यांमार सैनिक

आइजल (हिंस)। म्यांमार में चल रही भारी लड़ाई के बीच म्यांमार के कम से कम 152 सैनिकों के मिजोरम में घुसने की खबर है। अपुष्ट सूत्रों ने मीडिया को बताया कि बीते 24 घंटे में म्यांमार के 152 सैनिक अपनी जान बचाकर मिजोरम में भारतीय क्षेत्र के अंदर घुस आए। असम राइफल्स की अनुमति से ये अलग-अलग गुटों में म्यांमार से मिजोरम के सीमावर्ती लांगतलाई के तुइसेंटलांग में आए। अ राइफल्स के अनौपचारिक सूत्रों के अनुसार 29 दिसंबर को 83 सैनिक सीमा पार कर आए थे, जबकि 30 दिसंबर को और 69 सैनिकों का मिजोरम में प्रवेश हुआ। भारत- म्यांमार सीमा पर वन क्षेत्रों में कई और म्यांमार सैनिकों के जान बचाकर छिपे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स के सैनिकों ने भागते हुए म्यांमार के सैनिकों को तुईसेंटलांग तक सुरक्षित आने दिया। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के बाद भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से सैनिकों को वापस म्यांमार भेज दिया जाएगा। खबरों के अनुसार म्यांमार की चिन (चिन) राज्य में सीमा के पास म्यांमार की सेना और अराकान सेना के विद्रोहियों के बीच भारी लड़ाई चल रही है। हालांकि, वहां की जमीनी स्थिति की पुष्टि नहीं की गई है। लड़ाई में अराकान सेना के विद्रोहियों का पलड़ा भारी पड़ते देख डेढ़ सौ से अधिक म्यांमार सैनिक भारतीय क्षेत्र में भागकर आ गए।

Skip to content