रूस की बमबारी से हिला यूक्रेन, 24 की मौत

रूस की बमबारी से हिला यूक्रेन, 24 की मौत

रूस की बमबारी से हिला यूक्रेन, 24 की मौत

की। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने एक बार फिर घातक रूप ले लिया है। इसी बीच रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के ऊपर 122 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन्स से हमला किया। रूसी हमले में 24 लोगों के मरने की खबर है। यूक्रेन की वायु सेना के एक अधिकारी कहा कि यह युद्ध का सबसे बड़ा हवाई हमला था। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख वलेरी जालुजनी ने कहा, यूक्रेन की वायु सेना ने रूस के ज्यादातर हमलों को हवा में मार गिराया। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि हमने रूस की 158 में से 87 क्रूज मिसाइलों और 27 ड्रोनों को मार गिराया है। रूसी हमले में 24 लोगों की मौतों के साथ में 130 से अधिक घायल हो गए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज लाखों यूक्रेनवासी मिसाइलों विस्फोटों की तेज आवाज सुनकर जाग गए। विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि राजधानी कीव में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन वायु सेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा हवाई हमला था। यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, रूस ने इससे पहले नवंबर 2022 में यूक्रेन के ऊपर 96 मिसाइलें दागी थीं। यूक्रेन के सेना प्रमुख ने कहा कि हमले में देश के बुनियादी ढांचे, औद्योगिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, इस घातक हमले के बाद रूस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दे कि रूस शुरुआत से ही नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करता रहा है।

Skip to content