असम चिड़ियाघर में जिराफ ने दिया बच्चे को जन्म

असम चिड़ियाघर में जिराफ ने दिया बच्चे को जन्म

असम चिड़ियाघर में जिराफ ने दिया बच्चे को जन्म

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने मांगा नाम का सुझाव गुवाहाटी (असम), 19 नवंबर (हि.स.)। असम राज्य चिड़ियाघर सह बॉटनिकल गार्डन में एक नर जिराफ का जन्म हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने जिराफ के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए नवजात शिशु का नाम रखने के लिए सुझाव मांगा है। उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि ''यह बताते हुए खुशी हो रही है कि असम राज्य चिड़ियाघर में तीन दिन पहले मादा जिराफ ने एक प्यारे बच्चे को जन्म दिया है। नवजात शिशु के नामकरण के लिए कोई सुझाव?" असम चिड़ियाघर में इस समय तीन जिराफ हैं। यहां 2019 में 'विजय' नाम के नर जिराफ और 2022 में 'विजया' नाम की मादा जिराफ को लाया गया था।

Skip to content