एडीआर रिपोर्ट : चंदों से मालामाल हुई भाजपा

एडीआर रिपोर्ट : चंदों से मालामाल हुई भाजपा
एडीआर रिपोर्ट : चंदों से मालामाल हुई भाजपा

नई दिल्ली। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जलवा लगातार बरकरार है। चंदे को लेकर भाजपा की लोकप्रियता बनी हुई है। उसे इस साल 2243 करोड़ रुपए से अधिक का फंड मिला। फरवरी में दिल्ली चुनाव में शिकस्त का सामना करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) खासा घाटा हुआ है और उस पिछले साल की तुलना में इस बार 70 फीसदी तक चंदा मिला। 2024 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस को चंदे के मामले में 252 फीसदी की वृद्धि हुई है। चुनाव से संबंधित संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारतीय जनता पार्टी को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक 2,243 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा मिला है जो राष्ट्रीय राजनीतक दलों में सबसे अधिक है। एडीआर ने यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपे गए आंकड़ों पर तैयार की है। इन आंकड़ों में राजनीतिक दलों की ओर से 20 हजार रुपए से अधिक के राजनीतिक चंदे की जानकारी दी गई है। एडीआर के अनुसार, राष्ट्रीय दलों को 2,544.28 करोड़ रुपए की राशि कुल घोषित चंदे के रूप में मिले । ये चंदा कुल 12,547 लोगों की ओर से दिए गए। खास बात यह है कि ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 199 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दलों के कुल दान में 1693.84 करोड़ रुपए की वृद्धि देखी गई, जो पिछले वित्त वर्ष 2022-23 से 199.17 प्रतिशत अधिक आंकी गई। राष्ट्रीय दलों की ओर से घोषित किए गए चंदे में भाजपा को अकेले दान का कुल हिस्से का 88 फीसदी हिस्सा मिला। कांग्रेस को 1,994 लोगों ने दान दिया और उसे 281.48 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले। कांग्रेस इस लिस्ट में भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर है, लेकिन चंदे के मामले में भगवा पार्टी से काफी नीचे है। अन्य राष्ट्रीय दलों आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) ने कम राशि की जानकारी दी, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक बार फिर उसे 20,000 रुपए की सीमा से ऊपर कोई दान नहीं मिला। यह पिछले 18 सालों से इसके दाखिल किए गए आंकड़ों के अनुरूप है । इस तरह से बीएसपी को पिछले 18 सालों से 20000 रुपए से ज्यादा के चंदे नहीं मिले। भाजपा को चंदे के रूप में मिलने वाली राशि में लगातार वृद्धि होती जा रही है ।

एडीआर रिपोर्ट : चंदों से मालामाल हुई भाजपा
एडीआर रिपोर्ट : चंदों से मालामाल हुई भाजपा