
नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भारत मंडपम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के 49वें दीक्षांत समारोह में कहा कि एम्स नई दिल्ली ने स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा में एक मानक स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज स्नातक होने वाले डॉक्टर और शोधकर्ता हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि एम्स गीता के कर्मयोग की चलती हुई प्रयोगशाला है। दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न विषयों में कुल 1,886 डिग्रियां प्रदान की गई, जिनमें 77 पीएचडी स्कॉलर 363 डीएम एवं एमसीएच विशेषज्ञ, 572 एमडी, 76 एमएस, 49 एमडीएस, 74 फेलोशिप, 172 एमएससी, 191 एमबीबीएस और 312 बीएससी शामिल हैं। एम्स में सराहनीय सेवाओं के लिए 8 डॉक्टरों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 28 छात्रों और डॉक्टरों को पदक और पुस्तक पुरस्कार जबकि 9 को प्रशंसा पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एम्स एक गौरवपूर्ण मेड-इन-इंडिया सफलता की कहानी है और यह पूरे देश में अनुकरणीय मॉडल है। यह विशेष रूप से कोविड- 19 जैसी महामारी के समय में पथप्रदर्शक अनुसंधान में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि एम्स की जिम्मेदारी स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अनुसंधान से परे है। यह एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देने तक फैली हुई है जहां हर हितधारक की आवाज सुनी जाती है, जहां संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग किया जाता है और जहां उत्कृष्टता आदर्श है | आज स्वास्थ्य सेवा में चुनौतियों को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा में प्रगति के साथ जीवन प्रत्याशा बढ़ रही है। फरीदाबाद ( हिंस) । फरीदाबाद में दो महिला ठग ज्वेलरी खरीदने के बहाने शोरूम में घुस गईं। उस वक्त ज्वेलर बाहर गया था जबकि शोरूम में उसकी पत्नी थी । दोनों ने गहने दिखाने के बहाने ज्वेलर की पत्नी को बातों में उलझाकर साढ़े चार लाख रुपए के गहने उठा लिए। इसके बाद वह अंगूठी पसंद न आने की बात कहकर वहां से चली गई। यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है कि महिला अंगूठी – कान की बालियां उठाकर रुमाल में छुपा रही है। जिसके बाद शोरूम मालिक ने दोनों महिला ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। डबुआ कॉलोनी के रहने वाले दिवेश ने बताया कि भूपानी गांव के चौक पर उसका श्री राम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। पिछले कई सालों से वह यहां पर सोने के गहने बेचने का काम करते आ रहे हैं। जब वह दवाई लेने के लिए बाहर गया हुआ था। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी दिव्या शोरूम संभाल रही थी। इस दौरान शोरूम के सामने एक थ्री- व्हीलर रुका, जिसमें से दो महिलाएं उतर कर दुकान में आई।
