एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर बने महेंद्र सिंह धोनी बैंक के मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन में अहम भूमिका निभाएंगे

एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर बने महेंद्र सिंह धोनी बैंक के मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन में अहम भूमिका निभाएंगे

एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर बने महेंद्र सिंह धोनी बैंक के मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन में अहम भूमिका निभाएंगे

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बैंक ने बताया कि एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में धोनी कई मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि स्ट्रेसफुल सिचुएशंस में संयम बनाए रखने की धोनी की कैपेसिटी, दबाव में स्पष्ट सोच और तेजी से फैसले लेने की उनकी प्रसिद्ध क्षमता, उन्हें एसबीआई का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए आइडियल चॉइस बनाता है। बैंक ने कहा कि धोनी के साथ यह एसोसिएशन रिलायबिलिटी और लीडरशिप की वैल्यू को दर्शाता है और अपने कस्टमर्स के साथ गहरे संबंध बनाने के बैंक के कमिटमेंट का प्रतीक है। हमारे ब्रांड के लिए परफेक्ट चॉइस हैं धोनी… एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, धोनी हमारे ब्रांड के लिए परफेक्ट चॉइस हैं। धोनी के साथ पार्टनरशिप से हमारा लक्ष्य ट्रस्ट, इंटीग्रिटी और अटूट समर्पण के साथ देश और कस्टमर्स की सेवा करने के हमारे कमिटमेंट को मजबूत करना है। जियोमार्ट के भी ब्रांड एंबेसडर बने थे महेंद्र सिंह धोनी... कुछ दिनों पहले रिलायंस रिटेल लिमिटेड के फ्लैगशिप ई-कॉमर्स वेंचर जियोमार्ट ने फेस्टिव सीजन से पहले क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था । जियोमार्ट ने धोनी के साथ एक नया ऐड कैंपेन शुरू किया था, जो 8 अक्टूबर से लाइव किया गया था।

Skip to content