गाजा की स्थिति से परेशान शख्स ने पेरिस के एफिल टावर के पास पर्यटकों पर किया हमला, एक की मौत और दो घायल

पेरिस । पेरिस में एफिल टावर के पास एक शख्स ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य घायल हो गए। गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने बताया कि पुलिस ने 26 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध को एक अन्य हमले की योजना बनाने के लिए 2016 में चार साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। डारमैनिन ने कहा कि संदिग्ध को फ्रांसीसी सुरक्षा सेवाओं की निगरानी सूची में रखा गया था और वह मानसिक बीमारियां से भी जूझ रहा हैं। यह हमला अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब सात बजे हुआ जब व्यक्ति ने एफिल टावर से कुछ फुट की दूरी पर क्वाई डी ग्रेनेल पर एक पर्यटक दंपति पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक जर्मन नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और गिरफ्तार होने से पहले उसने दो अन्य लोगों पर हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया। डारमानिन ने बताया कि संदिग्ध अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि वह परेशान था क्योंकि अफगानिस्तान और फलस्तीन में इतने सारे मुसलमान मर रहे हैं। गाजा की स्थिति को लेकर भी परेशान था।

Skip to content