गुरुग्राम पुलिस के 14 जांच अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

गुरुग्राम पुलिस के 14 जांच अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

गुरुग्राम पुलिस के 14 जांच अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

-गृह मंत्री के आदेशों के बाद किया गया सस्पेंड -सस्पेंड किए गए सभी पुलिसकर्मी थे जांच अधिकारी गुरुग्राम, 27 अक्टूबर (हि.स.)। गृह मंत्री अनिल विज द्वारा हरियाणा के 367 पुलिसकर्मियों (जांच अधिकारी) को सस्पेंड करने की सिफारिश के साथ ही गुरुग्राम जिला से 60 में से 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इनकी सूची जारी की गई। शुक्रवार को पुलिस महकमे में इस सूची की ही चर्चाएं रहीं। विभिन्न पुलिस केसों की जांच में एक साल से अधिक की देरी को लेकर गत दिनों हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लिया था। पूरे हरियाणा से ऐसे 367 जांच अधिकारियों की सूची तैयार की गई। इसके बाद मंत्री ने उन्हें सस्पेंड करने की सिफारिश करते हुए आदेश जारी किए। इसमें गुरुग्राम जिला से 60 पुलिसकर्मी शामिल रहे। उसके बाद से पुलिस इन जांच अधिकारियों को लेकर कार्यवाही की तैयारी कर रही थी। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी मुख्यालय की ओर से इन 60 में से 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई। जल्द ही बाकी के पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरेगी। इन्हें किया गया सस्पेंड -- एसआई कर्मबीर, पुलिस थाना डीएलएफ फेज-3 एसआई ओमप्रकाश, हेलीमंडी पीएसआई धर्मेंद्र, पुलिस थाना सेक्टर-14 एसआई नरपाल, पुलिस थाना सेक्टर-14 एएसआई जगदीश, पुलिस थाना सेक्टर-10 एएसआई महावीर, पुलिस थाना पालम विहार एएसआई राजेश, पुलिस थाना सेक्टर-53 एएसआई अशोक, पुलिस थाना पालम विहार एएसआई संदीप, पुलिस थाना पालम विहार एएसआई धर्मबीर, पुलिस थाना पालम विहार एएसआई अनिल पुलिस थाना प ऊरूखनगर एएसआई सुभाष, सीआईए सेक्टर-39 एएसआई अशोक, पुलिस थाना बादशाहपुर

Skip to content