गोलाघाट में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोलाघाट में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोलाघाट में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोलाघाट (असम), 03 दिसंबर (हि.स.)। गोलाघाट में हेरोइन के साथ एक कुख्यात ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार गोलाघाट जिले के चुंगाजान इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर गोलाघाट पुलिस ने एक अभियान चलाया। अभियान में 90 साबुनदानी में 1.116 किलोग्राम हेरोइन ले जा रहे एक वाहन को जब्त किया गया। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस आशय की सूचना मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर देते हुए असम पुलिस को इसके लिए बधाई दी है।

Skip to content