ग्वालपाड़ाः मुठभेड़ में दो डकैतों की मौत, ओसी घायल

ग्वालपाड़ाः मुठभेड़ में दो डकैतों की मौत, ओसी घायल

ग्वालपाड़ाः मुठभेड़ में दो डकैतों की मौत, ओसी घायल

ग्वालपाड़ा (असम), 07 नवंबर (हि.स.)। ग्वालपाड़ा में एक डकैती के दौरान हुए पुलिस मुठभेड़ में दो डकैतों की मौत हो गई। जबकि, मुठभेड़ में अगिया थाना के ओसी घायल हो गए। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना जिले के अगिया थाना क्षेत्र के निसिस्ता में हुई। डकैतों के पहुंचने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस की टीम के साथ डकैतों के गिरोह का मुठभेड़ हो गया। मुठभेड़ में दो डकैत घटनास्थल पर ही मारे गए। मृतकों में से एक की पहचान अमर थापा के रूप में हुई है। जबकि, एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। इस मुठभेड़ में अगिया थाना प्रभारी मनोज कुमार दास को भी गोली लग गई, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋतुराज दलै कर रहे थे।पुलिस ने डकैतों के गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस सिलसिले में कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

Skip to content