जालंधर में दीपावली की रात पति की हत्या कर फरार हुई महिला

जालंधर में दीपावली की रात पति की हत्या कर फरार हुई महिला

जालंधर में दीपावली की रात पति की हत्या कर फरार हुई महिला

चंडीगढ़, 13 नवंबर (हि.स.)। जालंधर में दीपावली की रात एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गई। पुलिस फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश मार रही है। जालंधर जिले के गांव ललिया खुर्द में हुई इस घटना में मृतक की पहचान मस्सी मसूर के रूप में हुई है। मृतक चार बच्चों का पिता था। थाना लांबड़ा के एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि देर रात पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। जिसके बाद गुस्से में आई पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए। वारदात के बाद महिला बच्चों को छोडक़र फरार हो गई थी। एसएचओ सैनी ने बताया कि सिर पर चोट लगने के कारण पति का काफी खून बह गया, जिसके चलते ही उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव का जालंधर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। उन्होंने बताया कि फरार चल रही महिला की तलाश में पुलिस टीमें लगातार संभावित स्थानों पर छापा मार रही हैं। एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि झारखंड से यह परिवार जालंधर के लांबड़ा के किसान के पास कई सालों से काम कर रहा था। यह परिवार 3-4 साल बाद घर जाता है। फिर 6 माह वहां रहने के बाद दोबारा जालंधर आकर किसान के पास काम करते हैं। पुलिस अलग-अलग पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Skip to content