
अररिया (हिंस)। एसपीए अंजनी कुमार के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों के साथ कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फारबिसगंज थाना पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार थाना क्षेत्र के कुड़ैली के रहने वाले मो. खुर्शीद पिता मो. रियाजउद्दीन को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के तहत फारबिसगंज थाना पुलिस ने खुर्शीद को गिरफ्तार किया। मो. खुर्शीद के खिलाफ केवल फारबिसगंज थाना में 14, जोगबनी रेल थाना में एक संगीन मामलों में मामला दर्ज हैं। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। इनकी गिरफ्तारी को लेकर कई बार पुलिस की छापेमारी हुई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही खुर्शीद फरार हो जाता था और आखिरकार फारबिसगंज थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया । इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने दी। गिरफ्तार कुख्यात मो. खुर्शीद को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर फारबिसगंज थाना के कई मामला में वांछित था। गिरफ्तार मो. खुर्शीद के खिलाफ कई इश्तिहार एवं कुर्की लंबित है । यह पूर्व से कई लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट कांड में आरोपी रहा है। छापामारी टीम में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदनी सिंहा, प्रीति कुमारी, राजाबाबू एवं थाना सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
