ट्रक के गुप्त चैंबर से 637 किलोग्राम गांजा बरामद

ट्रक के गुप्त चैंबर से 637 किलोग्राम गांजा बरामद

ट्रक के गुप्त चैंबर से 637 किलोग्राम गांजा बरामद

करीमगंज (असम), 10 दिसंबर (हि.स.)। करीमगंज पुलिस ने एक ट्रक से 637 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस आशय की सूचना मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया के जरिए दी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर करीमगंज पुलिस ने असम-त्रिपुरा सीमा स्थित चुराईबारी चेक पोस्ट पर एक वाहन के गुप्त चैंबर से 637 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा के साथ ट्रक को जब्त कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।

Skip to content