तीन कुकी लोगों का भीड़ ने कर लिया अगवा, एक का शव बरामद

तीन कुकी लोगों का भीड़ ने कर लिया अगवा, एक का शव बरामद

तीन कुकी लोगों का भीड़ ने कर लिया अगवा, एक का शव बरामद

इंफाल। हिंसाग्रस्त मणिपुर में तीन कुकी लोगों को अनियंत्रित भीड़ द्वारा अगवा करने की खबर आ रही है। घनटा मंगलवार बताई जा रही है। जिन लोगों को अगवा किया गया है, उनमें एक पुरुष और दो महिला हैं। बाद में एक महिला का शव बरामद किया गया। संदेश जताया जा रहा है कि यह शव अगवा की गई महिला का हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे कुकी समुदाय के पांच लोग एक वाहन में कांगपोकपी (चुराचांदपुर और कांगपोकपी के बीच अंतर संपर्क मार्ग) की ओर जाते समय गलती से मैतेई क्षेत्र में प्रवेश कर गए। इसी बीच, वहां पर अनियंत्रित भीड़ एकत्रित हो गई, जिन्होंने पांच में से तीन लोगों को अगवा कर लिया। अगवा किए गए लोगों में दो महिला और एक पुरुष हैं। जानकारी के मुताबिक कांगचुप चिंगखोंग क्षेत्र में अनियंत्रित भीड़ ने उन पर हमला भी कर दिया। इसमें एक व्यक्ति के सिर में चोटें आईं। उन्हें तुरंत 22 असम राइफल्स परिसर में प्राथमिक उपचार दिया गया और कांगचुप पीएस को सौंप दिया गया। बाद में, उन्हें लीमाखोंग से चॉपर द्वारा आगे के इलाज के लिए डीमापुर ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक पांच कुकी लोगों में से तीन लोग, जिसमें दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं, को अनियंत्रित भीड़ ने अगवा कर लिया। पांचों की पहचान थांगजलाल हाओकिप, मंगलुन हाओकिप, निंगकिम हाओकिप, नीलम हाओकिप जामखोथांग लहंगार के रूप में हई है। घटना के बाद लमशांग पीएस टीम ने इंफाल पश्चिम जिले के जेन क्षेत्र अटोंग खुमान और ताइरेनपोकपी (रेलवे परियोजना स्थल के पास) से सिर पर गोली लगी हुई एक महिला का शव बरामद किया गया है। संदेह जताया जा रहा है कि यह शव कांगचुप चिंगखोंग इलाके से भीड़ द्वारा अपहृत कुकी महिलाओं में से एक का हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक एक अन्य घटना में मंगलवार को शौबी उचेकोन, इरिबुंग पीएस, इंफाल-पूर्व में एक पुरुष का शव मिला है। शव की पहचान की जा रही है। शव को जेएनआईएमएस मुर्दाघर में रखवाया गया। इस बीच, बताया गया है कि कांगचुप- काउटरूक- तेराखोंगसांगबी क्षेत्रों (इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिले से सटे) में रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इसमें तीन और ग्रामीण स्वयंसेवक घायल हो गए, जिनकी पहचान सोरोखैबम सरनजीत, खुंद्रकपम सोमोरजीत और खुराइजम नानाओ के रूप में हुई है।

Skip to content