त्रिपुरा में ध्वस्त किए गए 65 सौ गांजा के खेत

त्रिपुरा में ध्वस्त किए गए 65 सौ गांजा के खेत

त्रिपुरा में ध्वस्त किए गए 65 सौ गांजा के खेत

अलग-अलग धाराओं में 151 लोग लिए गए हिरासत में अगरतला (हिंस) । त्रिपुरा पुलिस द्वारा व्यापक पैमाने पर गांजा की खेती करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 69वीं बीएसएफ बटालियन कर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ पीआर बारी थाना पुलिस ने घोष खमार क्षेत्रों में गांजा के पौधों को नष्ट करने का जोरदार अभियान चलाया। त्रिपुरा पुलिस ने आज एक आधिकारिक सूचना में कहा कि वन भूमि के पांच अलग-अलग भूखंडों से लगभग 65 सौ गांजा की खेती को काटकर, आग लगाकर नष्ट कर दिया गया। वहीं, राज्य भर में कुल 151 लोगों को विभिन्न आपराधिक धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार करने की आज त्रिपुरा पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है।

Skip to content