दुष्कर्म के बाद देवर ने भाभी को मार डाला, शव फांसी पर लटकाया

दुष्कर्म के बाद देवर ने भाभी को मार डाला, शव फांसी पर लटकाया

दुष्कर्म के बाद देवर ने भाभी को मार डाला, शव फांसी पर लटकाया

बांदा, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद बांदा में एक युवक ने देवर -भाभी के रिश्ते को कलंकित करते हुए पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भाभी ने इस घटना की जानकारी मोबाइल से पति को दी, तो गुस्से में आकर गला घोंट कर उसने भाभी की कर दी। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पैलानी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अलोना गांव निवासी राजकुमार की पत्नी माला (30) शुक्रवार को देर शाम घर पर थी और पति खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान राजकुमार का भाई वीरेंद्र घर पहुंचा और भाभी माला के साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिसका उसने विरोध किया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने भाभी को दबोच कर दुष्कर्म किया। इस घटना से आहत माला ने फोन से घटना की जानकारी पति को दी। पति जब घर वापस लौटा तो पत्नी का शव फांसी पर लटका देखा। इस बारे में पति राजकुमार ने बताया कि मैं दोपहर दो बजे खेत पर काम करने गया था। शाम को पत्नी ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। मैंने कहा था कि तुम पड़ोस के किसी घर चली जाओ, तब तक मैं आता हूं। लेकिन जब घर वापस आया तो उसकी लाश फांसी पर लटकी मिली। उसने कहा कि मेरे भाई ने ही पत्नी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है। माला की मां ग्राम तेरही निवासी सरोज ने बताया कि मेरी बेटी के देवर द्वारा पहले भी इस तरह की हरकतें की गई थीं। मैंने इस बारे में ससुराल वालों को सचेत किया था, लेकिन ससुराल वालों ने मेरी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उनका आरोप है कि बेटी के देवर ने गलत काम करने के बाद उसकी गला घोट कर हत्या कर दी है । क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि महिला ने फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Skip to content