दो दिन में मंडियों से धान न उठने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राजा वडिंग

दो दिन में मंडियों से धान न उठने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राजा वडिंग

दो दिन में मंडियों से धान न उठने पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राजा वडिंग

पटियाला/चंडीगढ़ (हिंस ) । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सरकार को चेतावनी दी है कि दो दिन में मंडियों से धान नहीं उठाया गया तो कांग्रेस मंडियों पर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा डिंग ने बुधवार को पटियाला ग्रामीण रोहती बस्ता और नाभा अनाज मंडी सहित कई ग्राम मंडियों का दौरा किया। उन्होंने धान खरीद के अनसुलझे मुद्दे और चावल मिल मालिकों की चल रही हड़ताल के चलते किसानों को होने वाली कठिनाइयों को लेकर किसानों से चर्चा की। इस दौरान किसानों ने लंबी हड़ताल के चलते धान की फसल खराब होने पर राजा वडिंग से अपना दर्द सुनाया। पीपीसीसी प्रमुख वडिंग ने कहा कि पंजाब के किसानों ने पहले ही काफी कठिनाइयों का सामना किया है, जिसमें हाल ही में आई बाढ़ भी शामिल है, जिसने इस क्षेत्र को प्रभावित किया है। तीन लंबे महीनों के बाद भी, वे प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम और चावल मिल मालिकों की हड़ताल से किसानों की उपज मंडियों में सड़ रही है । राजा वडिंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार के दावों के विपरीत जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। कागज पर कथित प्रगति इसके अनुरूप नहीं है। मंडियों में सड़ रही धान की फसल की कड़वी सच्चाई। उन्होंने कहा कि चावल मिल मालिकों की हड़ताल के चलते राज्यभर में लगभग 66 प्रतिशत धान का स्टॉक जमा नहीं हो पाया है। 15 अक्तूबर तक महज 7.83 लाख टन धान का उठाव हुआ है। ऐसी ही स्थिति रही तो एक सप्ताह में धान भंडारण के लिए मंडियों में जगह की कमी पड़ जाएगी। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कि राजा वडिंग ने जोर देकर कहा कि मौजूदा स्थिति ने खरीद का इंतजार कर रहे किसानों और हड़ताल खत्म होने की उम्मीद कर रहे बिचौलियों तक को संकट में डाल दिया है। सरकार के साथ पूरा राज्य इस दुष्चक्र में फंस गया है। इस स्थिति के कारण भविष्य में पंजाब दिवाली और लोहड़ी नहीं मना पाएगा।

Skip to content