नकली सोने की नाव, जाली नोटों साथ छह जालसाज गिरफ्तार

नकली सोने की नाव, जाली नोटों साथ छह जालसाज गिरफ्तार

नकली सोने की नाव, जाली नोटों साथ छह जालसाज गिरफ्तार

गुवाहाटी (हिंस)। गुवाहाटी में नकली सोने और नकली नोटों के कारोबारी फिर से पुलिस के जाल में फंस गए। एक अभियान में असम पुलिस की विशेष शाखा (एसटीएफ) ने लालमाटी में एक आवास से भारी मात्रा में नकली नोटों के साथ चार सोने की नौकाएं और दो सोने की मूर्तियां जब्त कीं । उनसे 200 और 500 रुपए के 315 जाली नोट तथा 3.556 किलोग्राम नकली सोना जब्त किया गया। पुलिस ने इस नकली सोने और नकली नोटों के छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जालसाजों की पहचान देवदास हलदर, संतोष मंडल, नित्य हलदर, मनोज कुमार, सद्दाम हुसैन तथा शिवम कुमार के रूप में की गई है। भाड़े के घर से सोने की मूर्तियां, नाव समेत नकली नोट जब्त किए गए। पुलिस ने इस सिलसिले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Skip to content