नगांव में पुलिस की छापेमारी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

नगांव में पुलिस की छापेमारी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

नगांव में पुलिस की छापेमारी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

नगांव (असम), 03 नवंबर (हि.स.)। नगांव के शिमलुगुड़ी में पुलिस की छापेमारी में एक शातिर गांजा तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि नगांव के कसुवा के शिमलुगुड़ी में पुलिस द्वारा यह छापामारी अभियान चलाया गया था। अभियान में गांजा के साथ एक व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आमिर अली के रूप में हुई है। आमिर पर लंबे समय से गांजा कारोबार चलाने का आरोप है। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

Skip to content