पंजाब के पांच नगर निगमों में 15 नवंबर से पहले होंगे चुनाव

पंजाब के पांच नगर निगमों में 15 नवंबर से पहले होंगे चुनाव

पंजाब के पांच नगर निगमों में 15 नवंबर से पहले होंगे चुनाव

चंडीगढ़ (हिंस)। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को प्रदेश में निगम चुनाव करवाने के लिए रजामंदी दे दी है। राज्य में 15 नवंबर से पहले-पहले चुनाव होने हैं। ऐसे में अब आयोग किसी भी समय चुनाव का ऐलान कर सकता है। पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगमों में चुनाव प्रस्तावित हैं। स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से गुरुवार को इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है। राज्यपाल पंजाब बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार को यह चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अब लोकल बॉडी ने भी चुनाव आयोग को यह चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा है। लोकल बॉडी की तरफ से जारी पत्र के अनुसार अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में सरकार को 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने होंगे, जिसमें अब एक महीने का समय ही रह गया है। पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना व पटियाला में जनवरी, 2023 से यह चुनाव लंबित हैं, जबकि फगवाड़ा को नगर निगम बनाए जाने के बाद अभी तक चुनाव हुए ही नहीं हैं। वार्ड बंदी का काम पूरा न होने के कारण चुनाव में देरी हो रही थी।

Skip to content