पिस्टल का सिलेंडर फटा, शूटर ने अंगूठा गंवाया; राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा था निशानेबाज

पिस्टल का सिलेंडर फटा, शूटर ने अंगूठा गंवाया; राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा था निशानेबाज

पिस्टल का सिलेंडर फटा, शूटर ने अंगूठा गंवाया; राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा था निशानेबाज

नई दिल्ली । राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे निशानेबाज की पिस्टल का सिलेंडर हवा भरने के दौरान फट गया। इस दर्दनाक हादसे में निशानेबाज को अपने बाएं हाथ के अंगूठे का ऊपरी हिस्सा गंवाना पड़ा। एयरफोर्स के निशानेबाज पुष्पेंद्र कुमार को सेना के आरएंडआर अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी कर दी गई है, लेकिन भोपाल में चल रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वह नहीं खेल पाएंगे। उनका मुकाबला निर्धारित है। पुष्पेंद्र चैंपियनशिप के लिए फरीदाबाद की एक निजी शूटिंग रेंज में तैयारी कर रहे थे। बीते उनके पिस्टल के सिलेंडर में हवा खत्म हो गई। उन्होंने पिस्टल के सिलेंडर में हवा भरने के लिए बड़े सिलेंडर में लगाया। इसके बाद पिस्टल का सिलेंडर फट गया। उनके भारतीय शूटिंग टीम के एक कोच का कहना है कि उन्होंने आज तक पिस्टल सिलेंडर फटने की घटना नहीं सुनी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। निशानेबाज की जान भी जा सकती थी। पिस्टल का सिलेंडर छोटे एलपीजी सिलेंडर जैसी ताकत रखता है। निशाना लगाने के दौरान ट्रिगर दबाने पर सिलेंडर में भरी हवा केदबाव से गोली पिस्टल से निकलती है। कुछ निशाने लगाने के बाद सिलेंडर में हवा भरानी पड़ती है।

Skip to content