पुंछ में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग घायल

पुंछ में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग घायल

पुंछ में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग घायल

पुंछ 26 नवंबर (हि.स.)। पुंछ जिले की मंडी तहसील में रविवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह नयाबत सौजियान के पास बारातियों को ले जा रहा एक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि वाहन नवंबर जेके12 8618 बरारी से देगवार क्षेत्र की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय निवासियों की मदद से उप-जिला अस्पताल मंडी ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी।

Skip to content