प्रतिभा रत्न सम्मान 2023 से आनोवारा खातून व संतोष कुमार महतो सम्मानित

प्रतिभा रत्न सम्मान 2023 से आनोवारा खातून व संतोष कुमार महतो सम्मानित

प्रतिभा रत्न सम्मान 2023 से आनोवारा खातून व संतोष कुमार महतो सम्मानित

विश्वनाथ ( विभास ) । उत्तर प्रदेश सरकार के अधीनस्थ वैदिक प्रकाशन द्वारा कल विश्वनाथ के हिंदी सेवी व राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचारक सैयदा आनोवारा खातुन और संतोष कुमार महतो को साहित्य के क्षेत्र में काम करने हेतु प्रतिभा सम्मान 2023 से अलंकृत किया गया। जानकारी के अनुसार वैदिक प्रकाशन के द्वारा संकलन बनेगा विश्व गुरु भारत में अमूल्य साहित्यिक योगदान देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया । पुरस्कार प्राप्त सैयदा आनोवारा खातुन विश्वनाथ शहर समता महिला काव्य मंच विश्वनाथ इकाई (असम) की जिलाध्यक्षा, शिक्षिका, लेखिका, कवयित्री, समाजसेवक तथा विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ी हुई है। हाल ही में उनका पुस्तक जिंदगी तेरे लिए प्रकाशित हुई है। इधर सम्मान प्राप्त संतोष कुमार महतो विश्वनाथ के राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार- प्रसार में अमिट भूमिका के साथ शिक्षक, कवि, लेखक, विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के सचिव, पूर्वोत्तर हिंदी साहित्य अकादमी, विश्वनाथ जिला इकाई के जिलासचिव, शहर समता पुरुष काव्य मंच के जिलाध्यक्ष तथा विभिन्न साहित्यिक सेवी संस्थानों से जुड़े हुए है। इस पुरस्कार के प्राप्त खबर फैलते ही साहित्यिक प्रेमी में खुशी की लहर व्याप्त है। हिंदी व साहित्य प्रेमी पुरस्कार प्राप्त सैयदा आनोवारा खातुन तथा संतोष कुमार महतो को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Skip to content