बटद्रवा के आकाशीगंगा पहुंचे मंत्री पीयूष हजारिका

बटद्रवा के आकाशीगंगा पहुंचे मंत्री पीयूष हजारिका

बटद्रवा के आकाशीगंगा पहुंचे मंत्री पीयूष हजारिका

नगांव (हिंस)। राज्य के सूचना जनसंपर्क आदि मामलों मंत्री पीयूष हजारिका ने आज श्रीमंत शंकरदेव के जन्म स्थान बटवा थान के आकाशीगंगा का निरीक्षण किया । निरीक्षण करके लौटने के बाद सोशल मीडिया के जरिए मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने श्रीमंत शंकरदेव गुरुजन की जन्मस्थली पवित्र बटद्रवा के पास स्थित अकाशगंगा के चारों ओर एक बांध के निर्माण के आदेश जारी किए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए, मैंने आज स्थल का निरीक्षण किया । यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि 11 सौ मीटर लंबे बांध का निर्माण आकाशीगंगा जलस्तर कम होने के बाद ही शुरू होगा। इसके अलावा, मैंने अकाशीगंगा नदी के किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण और स्ट्रीट लैंप की स्थापना का भी मूल्यांकन किया। इसके साथ ही, मैंने पवित्र भूमि का दौरा किया और साथी भक्तों के साथ महापुरुष गुरुजन का आशीर्वाद लिया। मंत्री के साथ दौरे के दौरान विधायक रूपक शर्मा और शशिकांत दास, भाजपा नगांव जिला अध्यक्ष अभिजीत नाथ, भाजपा कोलियाबोर जिला अध्यक्ष अनिल सैकिया सहित लोक निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। झराजस्थान में 30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी जबकि 6 नवंबर तक नामांकन, 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 9 नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। तेलंगाना के लिए अधिसूचना 3 नवंबर को जारी की जाएगी और नामांकन 10 नवंबर तक, जांच 13 नवंबर और नाम वापसी 15 नवंबर तक की जा सकती है। इन पांच राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। जो देश की कुल विधानसभा सीटों का 1/6वां हिस्सा है। 16 करोड़ मतदाता हैं। 8.24 करोड़ पुरुष और 7.88 करोड़ महिला मतदाता है। 32 हजार मतदाताओं ने 100 वर्ष की आयु पार कर ली है। 17.35 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। मिजोरम और छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है और तेलंगाना में लगभग बराबर है। इस बार 60 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं। युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए 200 मतदान केंद्रों को पूरी तरह से युवा अधिकारी संभालेंगे। राज्यों के आंकड़े : मिजोरम में 17 दिसंबर को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। यहां की एक सीट सामान्य और 39 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। कुल मतदाता 8.52 लाख हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी को पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से 10 अनुसूचित जाति और 29 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां 2.03 करोड़ मतदाता है। मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी को पूरा हो रहा है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 35 अनुसूचित जाति और 47 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। कुल मतदाता 5.6 करोड़ हैं। राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी को समाप्त हो रहा है। 200 विधानसभा सीटों में 25 अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति और 34 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। कुल मतदाता 5.25 करोड़ है। तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसकी 119 विधानसभा सीटों में से 19 अनुसूचित जाति और 12 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं । 3.7 करोड़ कुल मतदाता है। चुनाव आयोग की तैयारी: पांच राज्यों के 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 1 लाख से अधिक मतदान केंद्र के पास वेबकास्टिंग सुविधा होगी। सभी पांच राज्यों में प्रति मतदान केंद्र पर औसत मतदाताओं की संख्या 1500 से कम है। मतदाता अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे। 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और 8,192 पीएस पर महिलाएं कमान संभालेंगी। हर मतदाता जरूरी के आदर्श वाक्य के साथ चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में नए बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। राजस्थान के बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाकों और छत्तीसगढ़ - ओडिशा सीमा पर तुलसी डोंगरी पहाड़ी पर नया मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए आरक्षित वन क्षेत्रों व अभयारण्यों में मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मिजोरम में मतदान दल 22 मतदान केंद्रों पर पैदल चलकर और 19 मतदान केंद्रों में नाव और बाद में पैदल यात्रा कर पहुंचेंगे।

Skip to content