बेगूसराय में बारात आए युवक का बलान नदी में मिला शव

बेगूसराय में बारात आए युवक का बलान नदी में मिला शव

बेगूसराय में बारात आए युवक का बलान नदी में मिला शव

बेगूसराय, 16 दिसम्बर (हि.स.)। बेगूसराय में बीते रात शादी समारोह में बारात आए एक युवक का शव शनिवार को संदिग्ध हालत में बलान नदी से बरामद किया गया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद की है। मृतक की पहचान गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के कील निवासी रामचंद्र पासवान के पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि बीते रात कादराबाद निवासी नंदलाल पासवान के पुत्री की शादी थी। जिसके बारात में शामिल होने के लिए गौरव कुमार भी आया था। शनिवार की सुबह नवदंपति की बिदागरी के बाद जब लोग नदी की ओर गए तो एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। शव की सूचना मिलते ही हड़कंप गया। इसके बाद उसकी पहचान हो सकी है। शव पाए जाने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों के प्रयास से शव को नदी से निकलवाया है। फिलहाल मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि नंदलाल पासवान का घर नदी के किनारे है। प्रथम दृष्टया संभावना है कि नशे में गौरव नदी किनारे चला गया हो, जिसमें डूब कर मौत हो गई।

Skip to content