महात्मा गांधी ने जहां से शुरू की थी वकालत, अब उसी जगह उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण

महात्मा गांधी ने जहां से शुरू की थी वकालत, अब उसी जगह उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण

महात्मा गांधी ने जहां से शुरू की थी वकालत, अब उसी जगह उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण

जोहानेसबर्ग । दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में महात्मा गांधी की आठ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इस प्रतिमा का अनावरण टॉलस्टॉय फॉर्म में हुआ। गौरतलब है कि 20वीं सदी की शुरुआत में जोहानेसबर्ग की इसी जगह से महात्मा गांधी ने अपने वकालत के करियर की शुरुआत की थी। महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण दक्षिण अफ्रीका में भारत के राजदूत प्रभात कुमार ने किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर भारतीय राजदूत प्रभात कुमार ने कहा कि यह प्रतिमा महात्मा गांधी के जीवन के उस समय की याद दिलाती है, जब वह दक्षिण अफ्रीका छोड़कर गए थे। यह टॉलस्टॉय फार्म के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जहां महात्मा गांधी पांच- छह साल रहे।

Skip to content