महिला के साथ दुष्कर्म मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा, यौन अपराधी की सूची में नाम शामिल

महिला के साथ दुष्कर्म मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा, यौन अपराधी की सूची में नाम शामिल

महिला के साथ दुष्कर्म मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा, यौन अपराधी की सूची में नाम शामिल

लंदन । इंग्लैंड में एक 39 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 16 हफ्ते की सजा सुनाई गई है। इसी के साथ उसका नाम यौन अपराधी की सूची में सात वर्षों के लिए डाल दिया गया है। इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के सैंडवेल इलाके का रहने वाले मुखान सिंह को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने पिछले महीने वारविक क्राउन कोर्ट में अपनी अपराध याचिका दायर की थी और हाल ही में उसे सजा सुनाया गया है। डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल (डीसी) हैरिस ने कहा, यह एक युवा महिला पर किया गया निर्लज्ज और लक्षित हमला था। एक स्थानीय मीडिया के अनुसार सितंबर 2021 में महिला पीड़िता ट्रेन से बर्मिंघम मूर स्ट्रीट स्टेशन से लंदन मेरीलेबोन जा रही थी, वहां आरोपी उसे लगातार घूर रहा था। इसके बाद वह महिला के पास आकर बैठ गया और उसके साथ दुष्कर्म करने से पहले उसका रास्ता रोक दिया था। हालांकि महिला ने स्टाफ के एक सदस्य को घटना की सूचना देने से पहले आरोपी की फुटेज रिकॉर्ड की। आरोपी को उसके गंतव्य पर रोका गया और उसी दौरान पुलिस आ गई।

Skip to content