मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट किया प्रस्तुत : गौरव गौतम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट किया प्रस्तुत : गौरव गौतम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट किया प्रस्तुत : गौरव गौतम

पलवल (हिंस) । हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा खेल और कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला और प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में युवा, महिला, श्रमिक, खिलाड़ी, स्टार्टअप, उद्योग जगत और किसानों सहित हर वर्ग – हर व्यक्ति का ध्यान रखा गया है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में बजट को लेकर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे । खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह बजट सहभागितापूर्ण दृष्टिकोण एवं समावेशी निर्णय लेने के प्रति सरकार प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के युवाओं को हर क्षेत्र में अपना उज्वल भविष्य बनाने को लेकर संकल्पित है। इसी को लेकर हरियाणा को भविष्य सक्षम बनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नाम से नया विभाग बनाया जाएगा। वहीं डेटा आधारित नीति निर्धारण व गवर्नेस ऑटोमेशन से जनता के लिए हरियाणा एआई मिशन की स्थापना की जाएगी। गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक एआई हब स्थापित किया जाएगा। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन्न बैंसला व मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि बजट में पलवल जिला का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जिले में एक बागवानी सेंटर खोला जाएगा। इसके अलावा जिले के गांव पेलक में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके साथ बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो के विस्तार को लेकर भी जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। वहीं जिले में एक बड़े गौ अभ्यारण्य का निर्माण करवाया जाएगा, जिसमें काफी संख्या में गौवंशों को रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पलवल नगर परिषद का 133.61 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक पास करवाया गया है। इससे पलवल के विकास कार्यों को गति मिलेगी। मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से पलवल के चहुंमुखी विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले छह महीनों में जिले की सभी टूटी सड़कें दुरुस्त करवाई जाएंगी। वहीं पलवल नेशनल हाईवे और शहर के चारों तरफ प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। वहीं पलवल शहर के सौंदर्यकरण का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट किया प्रस्तुत : गौरव गौतम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट किया प्रस्तुत : गौरव गौतम
Skip to content