युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जलाया पंजाब के मुख्यमंत्री पुतला

युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जलाया पंजाब के मुख्यमंत्री पुतला
युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जलाया पंजाब के मुख्यमंत्री पुतला

भागलपुर ( हिंस) । पंजाब मे पढ़ाई कर रहे बिहारी छात्रों पर पंजाबी छात्रों द्वारा मारपीट और इसे लेकर स्थानीय पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन की अनदेखी के विरोध में रविवार को भागलपुर के युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवत मान सिंह का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान युवा जिला संरक्षक सुभाष मंडल, युवा महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजा के अलावा युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा भागलपुर इकाई के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आज सड़कों पर उतारकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान काफी संख्या में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जलाया पंजाब के मुख्यमंत्री पुतला
युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जलाया पंजाब के मुख्यमंत्री पुतला
Skip to content