यौन संबंधों से भी फैलता है मंकीपॉक्स, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की पुष्टि

यौन संबंधों से भी फैलता है मंकीपॉक्स, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की पुष्टि

यौन संबंधों से भी फैलता है मंकीपॉक्स, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की पुष्टि

वॉशिंगटन। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली बार पुष्टि की है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स फैलता है। बता दें कि अफ्रीकी देश कांगो में इन दिनों बड़े पैमाने पर मंकीपॉक्स का संक्रमण फैल रहा है। अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगर अभी इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है। डब्लूएचओ ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि मंकीपॉक्स यौन संबंध बनाने से भी फैल सकता है। डब्लूएचओ ने बताया कि बेल्जियम के व्यक्ति ने मार्च में कांगो का दौरा किया था और वह मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया। डब्लूएचओ ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति गे है और उसके कांगो में कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बने । डब्लूएचओ ने बताया कि बेल्जियम के व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले पांच अन्य लोग भी मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। इसके आधार पर डब्लूएचओ ने पुष्टि की है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स के संक्रमण का प्रसार होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहला सबूत है, जिससे पता चला है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स फैलता है, जबकि पहले इस दावे को खारिज कर दिया गया था। बता दें कि मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में बीते कई दशकों से मंकीपॉक्स एक महामारी बनी हुई है और आमतौर पर यह चूहों से इंसानों में फैला।

Skip to content