रोहित-विराट से नहीं बल्कि सूर्यकुमार से है साउथ अफ्रीका को डर

रोहित-विराट से नहीं बल्कि सूर्यकुमार से है साउथ अफ्रीका को डर

रोहित-विराट से नहीं बल्कि सूर्यकुमार से है साउथ अफ्रीका को डर

नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका पर भारी पड़ रही है। दरअसल साउथ अफ्रीका को रोहित या विराट से नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव से डर है। इस समय टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम के अलावा साउथ अफ्रीका ही थी जिसने वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों को पस्त कर दिया। लेकिन भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की भी हालत पतली नजर आई। हालांकि, उस दौरान रोहित-कोहली भी टीम इंडिया का हिस्सा । लेकिन प्रोटियाज टीम का सबसे बड़ा दुश्मन रोहित या कोहली नहीं सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है जो अभी तक टी20 में इस टीम के खिलाफ कोई भी बैटर नहीं कर सका। गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं, दूसरे मुकाबले में भी बारिश ने टीम इंडिया का खेल बिगाड़ दिया। हालांकि, जब तक बारिश नहीं हुई टीम इंडिया गेम में बनी हुई थी। भले ही भारत ने महज 6 रन के स्कोर पर अपने दो बल्लेबाजों को खो दिया था। लेकिन सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की फिफ्टी की बदौलत भारतीय टीम ने स्कोरबोर्ड पर 180 रन ले लिए थे। यदि साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्काई के आंकड़े देखें तो टी20 में इस टीम के खिलाफ वे सबसे घातक नजर आते हैं। उन्होंने महज 5 पारियों में इस टीम के खिलाफ 7 फिफ्टी ठोक दी हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक ठोकने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर भी शामिल हैं। उन्होंने भी इस टीम के खिलाफ 4 हाफ सेंचुरी ठोकी हैं। लेकिन वॉर्नर ने इसके लिए 15 पारियां खेली है। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान और जॉनी बेयरिस्टो ने भी 4 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन रिजवान ने इसके लिए 11 पारियां लीं जबकि बेयरिस्टो ने 13 पारियों में ये कारनामा किया। स्काई ने महज 5 इनिंग्स में यह उपलब्धि हासिल की है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बारिश के चलते साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला है।

Skip to content