शादी रचाने बांग्लादेश से आई फातिमा हुई गिरफ्तार

शादी रचाने बांग्लादेश से आई फातिमा हुई गिरफ्तार

शादी रचाने बांग्लादेश से आई फातिमा हुई गिरफ्तार

अगरतला। पाकिस्तान से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारत अपने प्रेमी से मिलने पहुंची सीमा हैदर की तरह अब एक बांग्लादेशी महिला ने भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर त्रिपुरा अपने प्रेमी से मिलने पहुंची। महिला को अवैध तरीके से उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। धर्मनगर के फुलबाड़ी के रहने वाले 34 वर्षीय नूर जलाल आयुर्वेद का अभ्यास करते हैं, और अक्सर बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाया करते हैं। इस दौरान नूर 24 वर्षीय फातिमा नुसरत के संपर्क में आए। हालांकि दोनों ही शादीशुदा होने के बावजूद एक दूसरे से प्यार कर बैठे और ठीक 15 दिन पहले नूर से शादी करने के लिए फातिमा अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंची। दोनों ही फुलबाड़ी में रह रहे थे । कुछ दिन पहले ही पुलिस को फातिमा के अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारत आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, लेकिन नूर अभी फरार है।

Skip to content