हमें अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है: प्रधानमंत्री मोदी

हमें अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है: प्रधानमंत्री मोदी

हमें अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के 9 साल पूरे होने पर इस दौरान सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, राष्ट्र निर्माताओं की विरासत को सम्मान देने, देश भर में आध्यात्मिक स्थलों का पुनर्विकास और कायाकल्प से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में एक विस्तृत जानकारी साझा की www.narendramodi.in/vikasyatra कन्वर्सिंग कल्चरल हेरिटेज के अंतर्गत लेख, ग्राफिक्स और वीडियो आदि के माध्यम से पिछले 9 सालों में इस दिशा में किए गए प्रयासों को प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह लिंक साझा करते हुए शनिवार को ट्वीट किया कि हमें अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है। भारत की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने और सम्मान देने की दिशा में कई प्रयास किए गए हैं, जिन्होंने हमारे युवाओं और हमारी संस्कृति के बीच के बंधन को और गहरा किया है।

Skip to content