2023 में 103 कर्मचारी गिरफ्तार, 4.33 करोड़ बरामद

2023 में 103 कर्मचारी गिरफ्तार, 4.33 करोड़ बरामद

2023 में 103 कर्मचारी गिरफ्तार, 4.33 करोड़ बरामद

गुवाहाटी, 01 जनवरी (हि.स.)। वर्ष 2023 के दौरान असम में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त 103 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज लोकसेवा भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2023 में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने 103 सरकारी अधिकारियों को दोषी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों के आवास से 4.33 करोड़ रुपये भी जब्त किए। गिरफ्तारियों में एक उल्लेखनीय मामला भी शामिल है, जहां असम के धुबड़ी जिले में दो सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। एक शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों में असम सिविल सेवा (एसीएस) का एक अधिकारी भी शामिल था, जिसपर आरोप लगाया गया था कि धुबड़ी जिला परिषद के सीईओ ने एक ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। इस ऑपरेशन में अधिकारी के आवास से 2.32 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई। साथ ही संपत्ति खरीद, कई बैंक खातों और अन्य निवेशों से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए। कार्रवाई की एक अन्य श्रृंखला में, पांच सरकारी अधिकारियों और एक ड्राइवर को सतर्कता टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। ये अधिकारी कामरूप (मेट्रो), नगांव और ग्वालपाड़ा जिलों में अलग-अलग घटनाओं में शामिल थे, जहां उन्हें भूमि बिक्री अनुमतियों और पेंशन फाइलों को संसोधित करने जैसी विभिन्न सेवाओं के लिए रिश्वत लेते हुए पाया गया। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने जांचकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसमें 10 मई, 2021 को पदभार संभालने के बाद से कई गिरफ्तारियां हुईं।

Skip to content