5 साल में विदेश पढ़ने गए 403 भारतीयों की मौत: इनमें से 91 कनाडा में मारे गए, वजह – एक्सीडेंट और खराब स्वास्थ्य

5 साल में विदेश पढ़ने गए 403 भारतीयों की मौत: इनमें से 91 कनाडा में मारे गए, वजह - एक्सीडेंट और खराब स्वास्थ्य

5 साल में विदेश पढ़ने गए 403 भारतीयों की मौत: इनमें से 91 कनाडा में मारे गए, वजह - एक्सीडेंट और खराब स्वास्थ्य

वॉशिंगटन। पिछले 5 साल में 403 भारतीय छात्रों की विदेश में मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 91 मौतें कनाडा और 48 मौतें ब्रिटेन में हुई हैं। इनमें से ज्यादा मौतें प्राकृतिक कारणों, दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य से जुड़े कारणों से हुईं। पढ़ाई के लिए विदेश गए भारतीय छात्रों की मौतों के बारे में सरकार ने संसद में यह चौंकाने वाली जानकारी दी। सबसे ज्यादा मौतें कनाडा में क्यों हुई इस सवाल के जवाब में संसद के बाहर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि वहां जाने वाले छात्रों की संख्या भी अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय मूल के परिवार की हत्या, पुलिस को घर से 4 शव मिले अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय मूल के एक परिवार की हत्या कर दी गई। पुलिस को घर से 4 लोगों के शव मिले हैं। इनमें 2 बच्चों के हैं। बच्चों की उम्र 10 साल और 6 साल है। पुलिस ने कहा- मरने वाले दो लोगों के नाम तेज प्रताप सिंह और सोनल परिहार है। 4 अक्टूबर को पड़ोसियों ने घर को चेक करने के लिए पुलिस को सूचना दी थी। आज शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। अमेरिका के ओहायो में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई। पुलिस ने बताया की घटना 9 नवंबर की है। आदित्य अदलखा नाम के भारतीय स्टूडेंट को एक कार में गोली मार दी गई थी। दो दिन बाद यानी 11 नवंबर को उसकी मौत गई ये खबर अब सामने आई है। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Skip to content