महिलाओं की तस्करी में तीन गिरफ्तार

महिलाओं की तस्करी में तीन गिरफ्तार
महिलाओं की तस्करी में तीन गिरफ्तार

गुवाहाटी (हिंस)। नगर के वशिष्ठ थाना पुलिस ने मानव की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकेकब्जे से दो महिलाओं को मुक्त कराया है। तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इलाके में महिलाओं की तस्करी में लिप्त लोगों के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने छापा मार करतीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाइमुद्दीन अली, इनास अली और जाहिदूर इस्लाम के रूप में की गई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो महिलाओं में से एक गुवाहाटी के जालुकबाड़ी और दूसरी को लालमाटी इलाके से छुड़ाया। वशिष्ठ पुलिस के अनुसार नाइमुद्दीन अली अपनी पत्नी को दो लाख रुपए के एवज में एक व्यक्ति को दूसरे राज्य में बेचने की कोशिश कर रहा था । लाख रुपए में बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस का कहना है कि महिला तस्करी के गिरोह में और भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस तीनों आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है।

महिलाओं की तस्करी में तीन गिरफ्तार
महिलाओं की तस्करी में तीन गिरफ्तार